BreakingUttarakhand

BREAKING : उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल 4 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश में 4 IPS अधिकारीयों के तबादले कर नयी तैनाती के आदेश जारी किये।
इन तबादलों में खास तौर पर आगामी कुम्भ मेले को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी।

इन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं:

  1. आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) के पद से हटाकर कुंभ मेला के लिए पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  2. आईपीएस आयुष अग्रवाल को टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर कुंभ मेला का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  3. आईपीएस श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से हटाकर टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
  4. आईपीएस विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक (क्राइम अगेंस्ट वुमन/सीसीटीएनएस/प्रशिक्षण) से स्थानांतरित कर सेनानायक, आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button