Entertainment

रामायण का टीज़र रिलीज़ , सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ़ , रणवीर कपूर का लुक फैंस को आ रहा पसंद…..

आज 2 अप्रैल का दिन हैं देश में जगह जगह लोग श्री हनुमान जयंती को ज़ोर-शोर से मना रहे हैं , वही बॉलीवुड ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज भी दे दिया है। फिल्म रामायण की पहली झलक सामने आ चुकी है। यह वही फिल्म है जिसका इंतज़ार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे , हर दर्शक बेताब था की अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में कैसे नज़र आएंगे , और आज इस पहली झलक के बाद हर कोई रणबीर की तारीफ़ करता दिख रहा है।
नितेश तिवारी की यह माइथोलॉजिकल फिल्म अनाउंसमेंट डेट के बाद से ही फैंस की चर्चा का विषय बन गई थी , फिल्म के नाम के हिसाब से ही मेकर्स ने टीज़र रिलीज़ की तारिक भी बिलकुल सटीक चुनी हनुमान जयंती , रामायण जैसी फिल्म के टीज़र रिलीज़ के लिए वैसे भी इससे अच्छा दिन और कोई नहीं हो सकता था।

रामायण का टीजर जारी
यह फिल्म फोकस स्टूडियो ने तैयार की है और इसके निदेशक हैं नितेश तिवारी। टीज़र के शुरुआत में ही युद्ध का दृश्य देखने को मिलेगा जहाँ भगवान् श्री राम को एक ऊँचे पर्वत पर खड़े दिखाए गए हैं , फिर अगले सीन में अभिनेता रणबीर कपूर श्री राम के किरदार में एंट्री लेके जहाँ राज्य की जनता उनपर फूल बरसाती दिख रही है। इसके बाद राजतिलक से लेके वनवास जाना , राक्षस संहार और स्वर्ण हिरण के शिकार जैसे दृश्य दिखाए गए हैं। टीज़र के अंत में रावण की एंट्री भी दिखाई गई है मगर फेस रिवील नहीं किया गया। इस टीज़र का हर सीन शानदार तरीके से फिल्माया गया है और दर्शकों के एक अलग एहसास दे रहा है।

दर्शकों की तारीफ बटोरी
टीज़र के रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ करते नज़र आये , कुछ ने कहा की ये फिल्म सिनेमा घरों में दिखाई नहीं जायेगी बल्कि उन्हें मंदिर में बदल देगी , वही कुछ ने इस फिल्म की तारीफ़ करते हुए कहा ” की आदि पुरुष के मिले घाव के बाद यह फिल्म हमारे लिए हीलिंग है।

क्या बोले रणबीर
इस फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है की “मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम को पेश करने आया हूं मैं तो उनसे सीखने आया हूं। उन्हें एक ऐसी सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है। उसे समझने और अपने अंदर उतारने की कोशिश करना मेरे लिए एक विनम्र अनुभव है।”
अब देखने यह होगा की रिलीज़ के बाद दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button