Breaking

2036 ओलंपिक संकल्प यात्रा को संतों का आशीर्वाद

देहरादून/हरिद्वार: वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ 10 अगस्त को आयोजित होने वाली ‘2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा’ से पहले उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में संतों का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट कर यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को हरिद्वार की हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के लिए जनजागरण करना है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसमें भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी करे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उठने वाला यह संदेश देश के युवाओं और खिलाड़ियों की आकांक्षाओं को नई ऊर्जा देगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और संत समाज के आशीर्वाद से भारत का यह सपना अवश्य साकार होगा। वहीं संतों ने भी भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने की शुभकामनाएं देते हुए रेखा आर्या को “विजयी भव, संकल्प सिद्धिरस्तु” का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button