Breaking

मानसून को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, डॉक्टरों और अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

देहरादून मानसून सीजन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क, डॉक्टरों और अधिकारियों को दिए गए निर्देश सचिन कुमार उत्तराखंड में मानसून के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य की उत्तम, अच्छी और जल्द से जल्द सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.​सुरेश भट्ट ने बताया कि चूंकि यह सीजन बरसात का है, इसलिए इस दौरान आपदाएं आने और मौसम से जुड़ी अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने की संभावनाएं बनी रहती हैं. इन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. माननीय मंत्री स्तर पर लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है.​उन्होंने स्पष्ट किया कि एम्बुलेंस सेवाएं पहले से ही सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं, लेकिन किसी भी गंभीर आपदा या दुर्घटना की स्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए हेली एम्बुलेंस सेवा का भी विशेष प्रावधान किया गया है, जो संकट के समय बेहद कारगर साबित होती है. इसके साथ ही, प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और जरूरी चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. बाइट-सुरेश भट्ट -राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button