
देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से ईडी की कार्रवाई को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने हरक सिंह रावत पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अब लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
दरअसल, हरक सिंह रावत ने ईडी की छापेमारी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जांच एजेंसी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के ‘लेखक गांव’ पर भी छापेमारी करनी चाहिए।
हरक सिंह रावत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरक सिंह रावत अब सिर्फ ‘लाफिंग बुद्धा’ बनकर रह गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हरक सिंह रावत अपनी बातों से लोगों को हंसाने का काम करते हैं और अब लोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।
भाजपा नेता के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में जुबानी वार-पलटवार तेज होने के आसार हैं।
बाइट: मनवीर सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी, भाजपा
रिपोर्टर: सचिन कुमार
लोकेशन: देहरादून



