
CSK ने DC को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।
शनिवार 11 अप्रैल चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेला गया इस सीजन का 18 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच जिसमे चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन में अपनी पहली शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया दूसरी ओर से चेन्नई बैटिंग करने आयी, जहां संजू सेमसन की आतिशी पारी व आयुष म्हात्रे की शानदार पारी ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने महज 212 रनों का लक्ष्य रखा।
वही जवाब में दूसरी पारी में बैटिंग करने आयी दिल्ली कैपिटल्स 189 रनों पर आल आउट हो गयी। हालाँकि स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रनों की पारी खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई के खिलाफ जीत के करीब ले गए लेकिन 19 वें ओवर में वे जेमी ओवरटोन की गेंद पर आउट हो गए।
चेन्नई की बल्लेबाजी
पहली पारी में बैटिंग करने आयी चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज संजू सेमसन ने 56 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेली, वही मध्य क्रम के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच 113 रनों की आक्रामक साझेदारी नजर आयी। वही गेंदबाजी में जमी ओवरटोन ने दिल्ली के खिलाफ 4 विकेट चटकाए।
दिल्ली की बल्लेबाजी
दिल्ली की बैटिंग शुरुआत में ही डगमगा गयी जहां ट्रिस्टन स्टब्बस ने 38 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली व 41 रनों की पारी पथुम निसांका ने खेली वही गेंदबाजी में 3 विकेट अंशुल कम्बोज ने लिए। लेकिन अंत में चेन्नई ने जीत हांसिल कर ली।
मुख्य बिंदु
CSK की पहली जीत जिसमे पिछले 3 लगातार मुकाबले में में हर के बाद यह पहली जीत प्राप्त हुई।
संजू सेमसन का शतकीय रिकॉर्ड जिससे टीम का स्कोर 200 के पार गया.
DC की ख़राब शुरुआत जिसमे दिल्ली ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया।
नजर डालते हैं आज के मुकाबले पर जिसमे 2 मुकाबले खेले जायेंगे, जो लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच इकाना के मैदान में 3 :30 बजे से खेला जायेगा। वही दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े मैदान में 7:30 बजे से खेला जायेगा।


