
नैनीताल । Uttarakhand High Court ने हल्द्वानी क्रिकेट लीग धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी विकास ढाका की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जांच की प्रगत्ति रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि मामले में अब तक हुई जांच की विस्तृत जानकारी 17 अप्रैल तक पेश की जाए।
एकलपीठ में सुनवाई, अगली तारीख तय
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति Rakesh Thapliyal की एकलपीठ में हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए भी 17 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
स्पोर्ट्स सचिव VC के जरिए पेश
पूर्व आदेश के अनुपालन में सखेल सचिव Amit Sinha वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि उनका विभाग केवल खेल आयोजन के लिए मैदान उपलब्ध कराता है, जबकि लीग का संचालन निजी फ्रेंचाइजी कंपनियां करती है। किसी भी अनियमितता या धोखाधड़ी की स्थिति में कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाती है।
EVCL के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
मामला हल्द्वानी के गौलापार स्थित Indira Gandhi International Cricket Stadium में प्रस्तावित EVCL (Epic Victory Cricket League) से जुड़ा है। आरोप है कि,
3 से 12 फरवरी के बीच लीग आयोजित कराने का दावा किया गया
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी का झांसा दिया गया
फ्रेंचाइजी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूले गए
हालांकि, निर्धारित समय पर तीग का आयोजन नहीं किया गया।
32 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Manjunath TC के अनुसार, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और हरियाणा के एक युवक से करीब 32 लाख रुपये ब धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जांच पर हाईकोर्ट की नजर
हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच की प्रगति पर निगरानी बनाए रखने के संकेत दिए हैं। अगली सुनवाई में राज्य सरकार को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी



