
गंदगी पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश -“लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश में स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। मंत्री के अचानक वार्डों पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने का दौरा और भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
स्वच्छता व्यवस्था पर जताई कड़ी नाराजगी अस्पताल परिसर में गंदगी देख मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया की स्वच्छता के मामले मे किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं किया जायेगा। मंत्री ने कहा मरीजों के लिए साफ-सुथरा और सकारात्मक वातावरण मिलना उनका अधिकार हैऔर कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा।
अधिकारियों को सख्त चेतावनी
निरीक्षण के दौरान सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं मे लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने और मरीजों को बिना वजह रेफर करने की प्रवृत्ति पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए।
मरीजों से लिया फीडबैक
मंत्री ने मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार की गुणवता और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मरीजों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाये।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प
मंत्री ने कहा की राज्य सरकार का लक्ष्य है कि है नागरिक को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना है।
उन्होंने बताया की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ढांचे को लगातार मजबूत करने के दिशा मे काम कर रही है ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर- दराज़ न जाना पड़े।
व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा
मंत्री ने निरीक्षण के अंत मे अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली मे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है।
साथ ही यह निरीक्षण अन्य अस्पतालों के लिए भी एक संदेश है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जवाबदेही तय होगी।


