
खटीमा (ऊधम सिंह नगर): उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को खटीमा का दौरा कर आगामी 9 अप्रैल को होने वाले भव्य सैनिक सम्मान समारोह और CSD कैंटीन के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल की सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि
तराई बीच विकास निगम के विशाल मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करना है। साथ ही, लंबे समय से प्रतीक्षित CSD कैंटीन की सौगात भी क्षेत्रवासियों को दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री के मुख्य निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को त्रुटिहीन बनाने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए:
समयबाध्यता: सभी निर्माण और सजावट के कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे कर लिए जाएं।
सुविधाएं: समारोह में आने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए पीने के पानी, बैठने के उचित व्यवस्था और गर्मी को देखते हुए छाया का पुख्ता प्रबंध हो।
सुरक्षा: मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो।
सैन्य बाहुल्य क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात
मंत्री गणेश जोशी ने कहा की खट्टी मोर आसपास का क्षेत्र सैया बाहुल्य है। यहां के सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सैन्य धाम की परिकल्पना को धरातल पर उतार रही है और पूर्व सैनिकों का सम्मान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी व नेता
निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय रोहिल्ला, और PBOR अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट सहित जिला प्रशासन के तमाम उच्चअधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद मंत्री ने वनवास स्थित NHPC गेस्ट हाउस में भी अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की।



