Uttarakhand

सीताहरण के दौरान बंदर बन भागे कैदी Ramleela in Jail

Ramleela in Jail आपने रामलीला में अश्लील डांस , नौटंकीबाज़ी , फूहड़ संवाद और अदाकारी खूब देखी होगी लेकिन क्या आप यकीं करेंगे कि जेल में लंकाकाण्ड भी हो सकता है। सुनकर चौंक जायेंगे लेकिन जो कुछ उत्तराखंड के हरिद्वार जेल में हुआ है वो हैरान करने वाला है क्योंकि रामलीला के दो बंदर जेल तोड़कर रफूचक्कर हो गए हैं। जिस समय जेल में भक्तिभाव से भरा संवाद चल रहा था उसी समय दोनों कैदी मौका देखते ही ‘वानर’ बन फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हरिद्वार जेल से बीती रात 02 कैदी फरार हो गए। जेल की दीवार फांदने के लिए कैदियों ने सीढ़ी का प्रयोग किया। गंभीर यह कि जिस समय कैदी जेल फांद रहे थे, वहां रामलीला का मंचन चल रहा था। कैदियों के फरार होने की सूचना के बाद जेल प्रशासन से लेकर पुलिस और गृह विभाग में हड़कंप की स्थिति है। फरार कैदी में से 01 आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। यह स्थिति उस जेल की है, जिसके एक हिस्से को हाई सिक्योरिटी जेल/सेल के रूप में तैयार करने की प्रक्रिया भी गतिमान है।

अब आपको बताते हैं कि वो दो शातिर फरार क़ैदी हैं कौन , उनमें से एक है कैदी पंकज जो रुड़की का रहने वाला है, ये हत्या के मामले सजा काट रहा है और कैदी राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। ये विचाराधीन कैदी है। दोनों मौका पाते ही जेल से फरार हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था,यहां एक सीढी लगी थी। इसी का इस्तेमाल कर कैदी फरार हो गए।वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी। जानकारी के अनुसार, रात में जब बैरक को बंद किया जाता है, तब कैदियों की गिनती होती है। जब रात में गिनती शुरू हुई तो दो कैदी लापता मिले। जांच की गई तो पता चला कि पंकज और राजकुमार नाम के कैदी गायब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button