Uttarakhand

ऋषिकेश में उबाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन…

उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया, जब भाजपा युवा मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष का पुतला दहन करते हुए अपने गुस्से को इज़हार किया।

क्या है पूरा मामला?
यह विरोध प्रदर्शन संसद में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हुआ,भाजपा समर्थकों का आरोप है कि, विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधायक को पारित होने से रोकने की कोशिश की जिसे महिलाओं के अधिकारों को नुकसान पहुंचा है।

कोयल घाटी में दिखा जन आक्रोश
ऋषिकेश के कोयल घाटी क्षेत्र में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कौशल
बिजलवान ने किया, इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे ।

महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी
प्रदर्शन में छात्राओं, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, वंदे मातरम ग्रुप और हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं में बढ़कर हिस्सा लिया, प्रदर्शनकारियों ने “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “महिला विरोधी विपक्ष मुर्दाबाद” जैसे नारा से पूरे क्षेत्र को गूंजा दिया।

विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
वक्ताओं ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों की भूमिका पर कड़ी सवाल उठाए, उनका कहना था कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, और इसका विरोध करना महिलाओं की हित की खिलाफ है।
ऋषिकेश में हुआ यह प्रदर्शन बताता है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियन को लेकर राजनीतिक मतभेद गहराते जा रहे हैं जहां एक और सरकार इस महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है वहीं विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button