Uttarakhand

उत्तरकाशी : विधि-विधान से खुले गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का शुभारम्भ…

उत्तराखंड में आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम और यमनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

गंगोत्री धाम में भक्ति का अद्भुत माहौल
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले माँ गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से मंदिर के लिए रवाना हुई। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचते ही सेना के बैंड ने भक्ति धुनें बजाई, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा से भरा गया।

वैदिक मंत्रोचारण और पारम्परिक पूजा-अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहितों ने कपाट खोले। साफ-सफाई और अन्य धार्मिक विधियों के पूर्ण होने के बाद माँ गंगा की आरती की गयी और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए गए।

मुख्यमत्री धामी का आशीर्वाद
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। उन्होंने माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर राज्य और देश की समृद्धि की कामना की।
प्रथम पूजा के रूप में उन्होंने नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

यमनोत्री धाम में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अक्षय तृतीया के दिन ही यमनोत्री धाम के कपाट भी दोपहर में खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने करीब चार किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पूरी कर धाम तक पहुंचकर माँ यमुना के दर्शन किये।
भक्तों ने पवित्र गर्म कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

आगे खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम

चारधाम यात्रा के अगले चरण में :
22 अप्रैल को केदारनाथ के धाम खुलेंगे।
23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे।
दोनों धामों के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री धामी इन अवसरों पर भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button