World

ईरान युद्ध :ट्रंप की नरमी पर भड़का ईरान, खाड़ी देशों पर हमले तेज

मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच टकराव अब क्षेत्रीय युद्ध ले चुका है, क़तर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब जैसे देश भी प्रभावित हो रहे हैं। .

ट्रम्प की नरमी और ईरान का गुस्सा
डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका युद्ध से बाहर निकल सकता है और यह संघर्ष हफ्तों में खत्म हो सकता है।
लेकिन इसी नरमी के बीच ईरान ने अपने हमले तेज कर दिए है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह दबाव में झुकने के बजाय आक्रामक रणनीति अपना रहा है।

खाड़ी देशों पर लगातार हमले
रिपोर्ट्स के मुताबिक : कुवैत और बहरीन में सैन्य ठिकानो पर हमले क़तर के तेल टैंकर को निशाना बनाया गया सऊदी और अन्य सहयोगी देशों को भी धमकी

युद्ध क्यों बढ़ा?
इस संघर्ष के कई कारण है : ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव
अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा एयर स्ट्राइक खाड़ी क्षेत्र में सैन्य ठिकानों की मौजूदगी
तेल मार्ग पर नियंत्रण की लड़ाई जो युद्ध होने का सबसे बड़ा कारण भी बना

क्या युद्ध ख़त्म हो सकता है?
सैन्य लक्ष्य पूरा होने पर वापसी :अमेरिका का कहना है कि अगर ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हो गई हो तो वह बिना समझौते के युद्ध खत्म कर सकता है

कूटनीतिक समझौता : कुछ देश शांति वार्ता की कोशिश कर रहे है लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।

लंबा युद्ध: अगर हमले जारी रहे तो यह युद्ध मध्य पूर्व को प्रभावित कर सकता है।

वैश्विक असर: तेल की कीमतों मे भरी उतार- चढ़ाव,अंतररास्ट्रीय व्यापार पर असर ,कई देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव, हवाई और समुद्री मार्ग बाधित कारणों से वैश्विक असर हुआ है।

ईरान और अमेरिका के बीच यह संघर्ष अब केवल द्विपक्षीय नहीं रहा, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्रीय भी को भी अपनी चपेट में ले चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button