Uttarakhand

उत्तराखंड में यहां भूकंप के झटके। घरों से बाहर भागे लोग

दहशत का माहौल बन गया।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.06 मापी गई है। सुबह 5:02 बजे आए झटके, 10-15 सेकंड तक महसूस हुई कंपन भूकंप के झटके सुबह करीब 5:02 बजे महसूस किए गए। झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, अचानक आए झटकों से लोगों में हर का माहौल जरूर बन गया।

कहां था भूकंप का केंद्र?

National Center for Seismology के अनुसार, भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण आता है। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो ऊर्जा बाहर निकलती है और धरती हिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button