JOBUttarakhand

UKSSSC ने ड्राइवर पदों पर निकाली भर्ती, 17 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून, उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई 2026 निर्धारित की गई है। 17 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया.

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। UKSSSC ने विभिन्न विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के 72 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई 2026 तक किए जा सकेंगे। समूह ‘ग’ के अंतर्गत वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर भर्ती, 7 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 21 जून को संभावित परीक्षा.

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 17 अप्रैल से 7 मई 2026 के बीच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 11 मई से 13 मई 2026 के बीच संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा की अनुमानित तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।

विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे पद, इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के कई विभागों में वाहन चालक के पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से राज्य विभाग, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग, समाज कल्याण विभाग, डेयरी विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, भूतत्व एवं खनिकर्म निर्देशालय सहित कई जिलाधिकारियों के कार्यालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग में प्रवर्तन चालक के 2 पद भी इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शामिल किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-03 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतनमान दिया जाएगा।

विभागवार पदों का विवरण

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राज्य कर विभाग में वाहन चालक के सबसे अधिक 16 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग और समाज कल्याण विभाग में 9-9 पद, ग्राम्य विकास विभाग में 7 पद और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में 6 पद निर्धारित किए गए है।

इसी प्रकार पौड़ी जिलाधिकारी कार्यालय में 6 पद, एनसीसी निदेशालय में 5 पद, विभागीय लेखा निर्देशालय में 3 पद, चमोली जिलाधिकारी कार्यालय में 3 पद, अल्मोडा जिलाधिकारी कार्यालय में 2 पद तथा चंपावत और पिथौरागढ़ जिलाधिकारी कार्यालय में 1-1 पद पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में भी एक पद शामिल है।

ऐसे होगा अभ्यर्थियों का चयन आयोग के अनसार अभ्यर्थियों का चयन वस्तनिष्ठ प्रकार (Obiective Tvoe) की प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाउन या आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति और अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढना आवश्यक है, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता और अन्य शर्तों के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर पूरा विज्ञापन देख सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं, जिनके माध्यम से अभ्यर्थी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button