Uttarakhand

महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने महेन्द्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है। जिसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद से बीजेपी में खुशी की लहर है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में महेन्द्र भट्ट का अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा। बता दें कि उनका जीतना पहले से ही तय माना जा रहा था।

राज्यसभा सदस्य के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने इसकी घोषणा कीष बता दें कि महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button