
202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली(नाबाद 69)और देवदत्त पडिक्कल (61)
के तूफानी अर्धशतकों की मदद आरसीबी ने महज 16 में ओवर में लक्ष्य हांसिल किया।
जेकब डफी और रोमेरिओ शेफर्ड की घातक गेंदबाजी ने अहम् भूमिका निभाई।
RCB VS SRH मैच का विवरण
परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेटों से हराया।
स्थान: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बंगलुरु
टॉस: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी (SRH BATTING)
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 201 रन बनाये।
प्रमुख बल्लेबाजी: कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों मे 80 रन की एक आक्रामक कप्तानी पारी खेली जबकि
अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों मे 43 रनो का योगदान दिया।
गेंदबाजी आरसीबी : जैकब डफी और रोमेरिओ शेफर्ड ने ३-३ विकेट लिए।
ROYAL चैलेंजर्स बंगलुरु की पारी (आरसीबी बैटिंग )
आरसीबी ने 202 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की।
प्रमुख बल्लेबाजी: विराट कोहली ने 38 गेंदों मे नाबाद 69 रन बनाये, और देवदत्त पडीक्कल
ने 26 गेंदों मे 61 रन की तूफानी पारी खेली।
कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रनो की त्वरित पारी खेलकर जीत पक्की की।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच से पहले दोनों टीमो के बीच 26 मुकाबले हो चुके हैं जिसमे से हैदराबाद ने 13 मुकाबले जीते हैं और वही बंगलुरु ने 11 मैच जीते हैं बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम मे आरसीबी का पलड़ा भारी है।
नजर डालते हैं आने वाले मुकाबलों पर, आज 29 मार्च की शाम 7 :30 से मुंबई इंडियंस और कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा महा मुकाबला।
MI बनाम KKR के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है मुंबई अपनी ताकत की प्रबल दावेदार है, जबकि कोलकत्ता को टॉप आर्डर और स्पिन विभाग मे संघर्ष करना पड सकता है।
मुंबई इंडियंस की ताकत: टीम के अनुभवी गेंदबाज (ट्रेंट बोल्ट,दीपक चाहर) है जो शुरुआत मे विकेट्स ले सकते हैं
और हार्दिक पंडिया की कप्तानी और घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है।
कोलकत्ता नाईट राइडर्स का संघर्ष: KKR के शीर्ष क्रम मे ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया है
पिछले सीजन मे मीडिल आर्डर ने निराश किया था , हालाँकि टीम मे वैभव अरोरा और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज
मौजूद हैं।



