Breaking

पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकला युवक, नहर में मिला शव

रामनगर। हाथी डगर क्षेत्र में सिंचाई नहर से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय सोनू सोमवार शाम मजदूरी करने के बाद अपने घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद सोनू घर से बाहर निकल गया।

परिजनों के मुताबिक, घर के समीप स्थित सिंचाई नहर के पास पैर फिसलने से सोनू नहर में जा गिरा। उसके नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। काफी दूरी पर सोनू को नहर से बाहर निकाला गया।

परिजन उसे तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बाइट: मनीष, मृतक का भाई

रिपोर्टर: आसिफ इकबाल
लोकेशन: रामनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button