Uttarakhand

नैनीताल में अब भी धधक रहे जंगल, NDRF मोर्चे पर

Getting your Trinity Audio player ready...

प्रदेश में जंगलों की आग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद भी ली जा चुकी है लेकिन अब तक कई स्थानों पर आग नहीं बुझाई जा सकी है। नैनीताल समेत पूरे प्रदेश में जंगल की आग ने वन विभाग कर्मचारियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। बीते 24 घंटे में गढ़वाल से कुमाऊं तक आठ जगह जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं।

प्रदेश में आग का तांडव जारी है। आलम ये है कि सेना के बाद अब आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के अनुसार नैनीताल वन प्रभाग की बडोन और मनोरा रेंज में वन कर्मचारियों के साथ ही अब आग बुझाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को तैनात किया गया है।

रविवार को भी गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगल धधकते रहे। प्रदेश में बीते 24 घंटे में आठ जगह जंगल धधके। वन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गढ़वाल में आग की दो घटनाएं, दो घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र और चार घटनाएं कुमाऊं से सामने आईं हैं। रविवार को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में आग की दो घटनाओं में चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button