
विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन, देखें किन- किन को मिली सीटबिहार विधनासभा चर्चओं में जिसमें आज विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल भाकपा-माले (CPI-ML) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। आपकों बता दें की इस सूची में कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं खास बात यह है की दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम को दीघा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं दूसरी ओर अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान नहीं किया गया। पार्टी ने डुमरांव सीट से अजीत कुशवाहा और काराकाट से अरुण सिंह को मैदान में उतारा है। भाकपा-माले महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के साथ चुनाव लड़ रही है। यह है उम्मीदवारों की सूची,1. तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी2. अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन3. आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी4. डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा5. काराकाट (213) – अरुण सिंह6. अरवल (214) – महानंद सिंह7. घोषी – (217) रामबली सिंह यादव8. पालीगंज (190) – संदीप सौरभ9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास10. दीघा -(181) दिव्या गौतम11. दरौली – (107) सत्यदेव राम12. जिरादेई – (106) अमरजीत कुशवाहा13. दरौंदा – (109) अमरनाथ यादव14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान15. सिकटा – (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह17. कल्याणपुर – (131) रंजीत राम18. बलरामपुर -(65) महबूब आलम