
रविवार का दिन देहरादून के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के लिए बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक उनके बीच पहुंचे और सभी बच्चियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मशहूर कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड सुना।
CM बोले— ‘मन की बात’ सिर्फ रेडियो शो नहीं, बदलाव की ताकत है
छात्राओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कार्यक्रम अब सिर्फ एक रेडियो शो नहीं रह गया है, बल्कि देशवासियों को कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करने का एक बहुत बड़ा जरिया बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जब देश के कोने-कोने से संघर्ष और कामयाबी की कहानियां सुनाते हैं, तो वह सीधे लोगों के दिलों को छूती हैं।
इन खास बातों पर रहा फोकस:
सकारात्मक बदलाव: आत्मनिर्भर भारत, सफाई, पर्यावरण और लोकल प्रोडक्ट्स (स्थानीय उत्पादों) को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर पीएम के संदेश समाज को बदल रहे हैं।
उत्तराखंड के रोल मॉडल्स: मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड के भी कई लोग अपने स्तर पर समाज में बेहतरीन बदलाव ला रहे हैं, जिन्हें राज्य सरकार पूरा सपोर्ट कर रही है। गर्मी से बचाव का मंत्र: इस बार के एपिसोड में पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने डब्बा बंद ड्रिंक्स के बजाय हमारे पारंपरिक देसी पेयों (जैसे आम पन्ना, छाछ आदि) और भारतीय फलों को अपनाने की बात कही।



