
उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ केदारनाथ धाम में इन दिनों लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है और बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के बीच जारी है दर्शन व्यवस्था लगातार हो रही बर्फबारी के बीच भी केदारनाथ धाम में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
मौसम की कठोर परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। बर्फ की चादर से ढके धाम में भक्त आस्था और विश्वास के साथ बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। पुलिस बल की सराहनीय भूमिका धाम में तैनात पुलिस बल कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। बर्फबारी के बीच पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर सुरक्षित और सुगम दर्शन करवा रहे हैं।कठिन मौसम के बावजूद पुलिस जवानों का जोश और सेवा भावना श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक बनी हुई है।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवाइजरी प्रशासन द्वारा केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े साथ रखें बरसाती और जैकेट अवश्य लेकर आए जरूरी दवाइयों को साथ रखें मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें
प्रशासन के निर्देशों का पालन करें सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन लगातार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षित, सरल और व्यवस्थित यात्रा उनकी प्राथमिकता है और हर संभव व्यवस्था की जा रही है।



