Uttarakhand

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर फूंका पुतला

Getting your Trinity Audio player ready...

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे रेप, यौन उत्पीड़न पर महिला मोर्चा उत्तराखंड ने अख्तियार किया कड़ा रुख

14 फरवरी देहरादून : पश्चिम बंगाल में के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे रेप और यौन उत्पीड़न के विरोध में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा कड़ा रुख अख्तियार किया है । पश्चिम बंगाल के भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है रिहाई की मांग की है।

उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक महिला है। बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। बंगाल के संदेशखाली इलाके इलाके में महिलाओं के साथ रेप घटनाएं लगातार हो रही है मगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम है इसके विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका है । कार्यकर्ताओं में जबरदस्त महिला उत्पीड़न को लेकर रोज़ देखा जा रहा है पुतला दहन के कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तत्काल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा की टीएमसी सरकार ने गिरफ्तारी की है । जिसको भाजपा महिला मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा जब तक उनकी रिहाई नहीं हो जाती महिला मोर्चा आंदोलन करता रहेगा। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है । रेप की घटनाएं लगातार सामने आ रही है । महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं ऐसे में ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा को गिरफ्तार करके नारी शक्ति आवाज को साजिश के तहत दबाने की कोशिश की है। जो पश्चिम बंगाल सरकार की दमनकारी नीति को प्रदर्शित कर रही है

आपको बता दे कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में पीएमसी के कार्यकर्ताओं पर महिलाओं के साथ रेप करने महिलाओं के यौन उत्पीड़न करने के आरोप के मामले लगे हैं। मगर जिस तरह से पश्चिमी बंगाल के भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की गई है उसको लेकर उत्तराखंड में भी भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पुतला फूंका है।

आज के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महिला मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, कमली भट्ट प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा,भाजपा देहरादून महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, महानगर महामंत्री महिला मोर्चा सुषमा कुकरेती, महानगर मंत्री डॉ दिव्या नेगी ,कार्यालय प्रभारी बबली चौहान के साथ तारा देवी, पिंकी बिष्ट, अंशिता शर्मा, वैजयंती मांला रमा गोयल, नीलू चौहान, विनीता थापा, रीता विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button