Uttar Pradesh

केजरीवाल-अखिलेश का दावा निकल जाएगी बीजेपी की हवा

Getting your Trinity Audio player ready...

लखनऊ। बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मिलकर बीजेपी व पीएम मोदी को घेरा था। एक दिन बाद एकबार फिर उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है, इसबार उन्होंने आप संयोजक व दिल्ली के सीएम के साथ मिलकर मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की राजधानी में संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा है कि इसबार बीजेपी बहुमत का आंकड़ा भी नहीं छू पायेगी। 4 जून के बाद उसकी हवा निकलेगी।


यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश बोले 140 पर ही बीजेपी सिमट जाएगी तो केजरीवाल ने कहा 220 ज्यादा सीटें बीजेपी को नहीं मिलेंगी। वहीं दिल्ली के सीएम ने यह तक कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद योगी यूपी के सीएम पद से हटा दिए जाएंगे।

अखिलेश यादव दिल्ली सीएम केजरीवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 140 करोड़ की जनता इस बार इन्हें(भाजपा) 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे, यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने ने कहा कि चार चरणों में बीजेपी चारों खाने चित्त हो चुकी है। उसके आसुंओं की नदी उफान पर है। बीजेपी जो 400 पार का नारा दे रही थी, उसे इसकी हकीकत चार चरणों बाद नजर आ रही थी। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को 143 सीटें मिलने वाली हैं, क्यों बीजेपी 400 पार का नारा देखकर खुद यह बात कह रही है। लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 400 पार सिर्फ 143 सीटें ही बनती हैं। 140 करोड़ की जनता इस बार इनको 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। बीजेपी यूपी, दिल्ली और पंजाब की 99 सीटों के खेल में ही फुस्स हो जाएग।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से इंडिया गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। लोकसभा चुनाव में देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 220 से कम सीटों तक सिमट जाएगी। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार पांच महीने से बीजेपी 400 पार का शोर मचा रही है, लेकिन हकीकत यह नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों में अब तक भाजपा चित्त हो चुकी है। जनता में आंसुओं का उफान है। 400 पार का नारा इसलिए दिया गया है कि 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविद्यालय खोलेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। आरक्षण को खत्म कर देंगे। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया।

लखनऊ में डिप्टी सीए केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश और केजरीवाल की पीसी पर कहा कि देश और प्रदेश घूमने से पहले फिर से तिहाड़ जाने की तैयारी करें। पूरा देश मोदी जी के साथ है। इंडिया गठबंधन ठगबंधन है। अखिलेश यादव 2014,2017 ,और 2022 में क्या कहे थे। अखिलेश यादव और राहुल गांधी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने(कांग्रेस) 60 साल शासन किया और जब लोग भूख से मर रहे थे तो उन्हें याद नहीं आया? एक गरीब मां-बाप का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना और उसने गरीबों का चूल्हा शांत हो, उसका प्रबंध कर दिया तो झूठ बोलने की मशीन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन 5 किलो अनाज की जगह 10 किलो अनाज देने की बात कर रहे हैं? इस समय पूरा देश खुशहाल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button