Uttarakhand

64 करोड़ के विकास कार्य पर मोहर, मंगलौर बोर्ड बैठक में बड़े फैसले…

बोर्ड बैठक में पास हुआ 64 करोड़ का बजट
रुड़की के अंतर्गत मंगलौर नगर पालिका परिषद की बैठक इस बार कई मायनों में अहम रही, बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 64 करोड रुपए की बचत को सर्व समिति से पारित किया गया, यह बजट शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

वार्ड का नाम बदला, स्थान भावनाओं को सम्मान
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वार्ड नंबर 1 का नाम बदलकर सैनीपुरा कर दिया गया, यह फैसला स्थानीय निवासियों की मांग और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया, जिसे जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

सड़कों और जल में निकासी व्यवस्था पर फोकस
शहर की जर्जर और कच्ची सड़कों को दुरुस्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है, इससे आने वाले समय में मंगलौर की सड़कों की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही लालवाड़ा और गोल तालाब क्षेत्र में जल भराव की समस्या को देखते हुए अंडरग्राउंड पाइपलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि अब इसी योजना को चौड़ी मोहल्ले में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है।

सफाई अतिक्रमण और स्वास्थ्य पर विशेष जोर
बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कॉलिंग और स्प्रे अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।


नगर पालिका अध्यक्ष का विजन

नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा की परीक्षा की प्रशासन का लक्ष्य मंगलौर को एक मॉडल ग्रीन और क्लीन सिटी के रूप में विकसित करना है इसके लिए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं।

मंगलौर नगर पालिका परिषद की यह बैठक शहर के विकास के इतिहास से निर्णायक साबित हो सकती है, बजट पास होने और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब नजर इस पर रहेगी, कि इन योजनाओं को जमीन पर कितनी तेजी और प्रभावित तरीके से लागू किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button