Uttarakhand

ऋषिकेश में चार धाम यात्रियों को लूट रहे ट्रैवल एजेंट एआरटीओ ने रंगे हाथों पकड़ा…

एआरटीओ ऋषिकेश रश्मि पंत ने आईएसबीटी पर छापा मारकर चार धाम यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाले अवैध ट्रैवल एजेंट और डग्गामार वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा।

चार धाम यात्रा में मोटी कमाई के लालच में अवैध रूप से संचालित डग्गामार यात्री वाहनों की शिकायत पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रसीम पंत ने आईएसबीटी में छापा मारा।

इस दौरान कई डग्गामार वाहनों में यात्री बैठाते रंग हाथ पकड़ा गया। यही नहीं, जांच में यह पाया गया कि ट्रैवल एजेंट यात्रियों से अधिक किराया वसूलकर सामान्य व्यावसायिक वाहनों में यात्रा करा रहे हैं, धड़ल्ले से आर्थिक शोषण कर रहे है।

वही जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की ओर से यात्रियों का किसी भी तरह का शोषण न करने की चेतावनी को ऋषिकेश में ट्रैवल एजेंट गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन रशिम पंत के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने आईएसबीटी को आसपास के क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया वाहन चालक फरार हो गए जबकि विभागीय टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे कई मांगों को मौके पर पकड़ किया।

चार धाम यात्रा के लिए अब तक ऑनलाइन पंजीकरण

यमुनोत्री, 36,9921
गंगोत्री, 3,81317
केदारनाथ, 7,75621
बद्रीनाथ,6,48928
हेमकुंड साहिब, 24,146
कुल, 21,99,993

23 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण
यमुनोत्री 1,148
गंगोत्री, 1,155
केदारनाथ, 1557
बद्रीनाथ, 1547
कुल 5407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button