
उत्तराखंड में 28 अप्रैल को देहरादून में एक एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय नारी शक्ति वंदन अधिनियम: “नारी सम्मान लोकतंत्र में अधिकार” रहा जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकार और सम्मान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना है।
महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी
सत्र के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट भी महिलाओं के साथ विधानसभा पहुंची, उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री को सुना और इस पहल का समर्थन किया।
सरकार के प्रयासों की सहारना
रुचि भट्ट ने कहा कि इस विषय पर विशेष सत्र आयोजित करना सरकार की सकारात्मक पहल है, उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इसे महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता और मजबूती मिलेगी।



