Uttarakhand

“देहरादून:महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी का निधन, श्रद्धालुओं में शोक की लहर”, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार…

देहरादून में श्रद्धा और आस्था का एक अध्याय आज थम गया। माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के पूज्य महंत रमन श्री प्रसाद गोस्वामी अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार, 29 अप्रैल 2026 को उनके निधन की खबर फैलते ही अनुयायियों और श्रद्धालुओं में गहरा शोक छा गया।

महंत गोस्वामी सिर्फ धार्मिक गुरु नहीं थे, बल्कि हजारों लोगों के लिए आस्था, मार्गदर्शन और सहारे का नाम थे। उनके साथ रहकर लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ जीवन की मुश्किल घड़ियों में मानसिक शांति और विश्वास भी पाया। मंदिर आने वाले भक्तों के लिए उनका स्नेह और सरल स्वभाव उन्हें और भी खास बनाता था।

मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे देहरादून के सुभाष नगर स्थित उनके निवास ‘महंत निवास’ से हरिद्वार के खरखरी घाट के लिए निकलेगी, जहाँ पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

महंत जी के निधन पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका जाना न केवल धार्मिक दुनिया के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है, जिसे भरना आसान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button