Uttarakhand

घर-घर पहुंचेंगे BLO, उत्तराखंड में वोटरों की गणना शुरू…

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें भरवाएंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है, तो BLO अधिकतम तीन बार विजिट करेंगे।


79 लाख से अधिक मतदाताओं को मिलेगा फॉर्म
राज्य में कुल 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं को यह फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। ‘Book a Call with BLO’ फीचर लॉन्च मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग (ECI) ने ‘Book a Call with BLO’ फीचर भी शुरू किया है। मतदाता ऐप या वेबसाइट के माध्यम से एक क्लिक पर BLO से कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के 2 दिन के भीतर BLO स्वयं संपर्क करेंगे।


2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट पर 2003 की वोटर लिस्ट अपलोड कर दी गई है। मतदाता अपने नाम, पिता/पति के नाम या पते के आधार पर आसानी से सर्च कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
8 जून – 7 जुलाई 2026: घर-घर फॉर्म वितरण
14 जुलाई 2026: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
14 जुलाई – 13 अगस्त 2026: दावे और आपत्तियां
15 सितंबर 2026: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
इस प्रक्रिया के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।


राजनीतिक दलों की भागीदारी
डॉ. जोगदंडे ने बताया कि इस अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी आयोजित की गई है।
राज्य के 11,733 बूथों पर 22,823 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए गए हैं
पारदर्शी और सटीक वोटर लिस्ट पर जोर अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और हर पात्र नागरिक का नाम शामिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button