Uttarakhand

चार धाम यात्रा 2026यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का जन्म सैलाब …

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्र उच्चारण और धार्मिक परंपराओं के साथ हो गया है, धार्मिक धाम और गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का भारी उत्सव देखने को मिला यात्री से पहले ही दिन दोनों धाम में कुल 9800 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दिन यमुनोत्री धाम में 8200 श्रद्धालु पहुंचे जबकि गंगोत्री धाम में 1600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस प्रकार दोनों धर्मों में कुल मिलाकर 9800 श्रद्धालुओं की आस्था उपस्थिति की दर्ज की गई, जो यात्रा के प्रति लोगों की गहरी आस्था और उत्साह को दर्शाती है।

श्रद्धालुओं के वर्गीकरण पर नजर डालें तो कल दर्शनार्थियों में 5503 पुरुष और 4033 महिलाएं व 264 बच्चे शामिल रहे यह आंकड़ा दर्शाता है कि, सभी आयु वर्ग के लोग इस पावन यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मुख्य तीर्थ यात्रियों के अतिरिक्त स्थानीय श्रद्धालुओं और देव ड़ोलियों की भी धामों में विशेष भागीदारी रही, गंगोत्री धाम में 1450 स्थानीय श्रद्धालुओं व देव डोलियों के दर्शन किए, जबकि यमुनोत्री धाम में या संख्या 1350 रहे।

प्रशासन द्वारा दोनों धर्मों में सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सुविधा का सामना न करना पड़े यात्रा की सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों की टीम लगातार सक्रिय है।

चार धाम यात्रा के पहले दिन ही यह शानदार शुरुआत आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की और अधिक भीड़ का संकेत दे रही है, प्रशासन में यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button