National

यह बंगाल की महिलाओं और उनके सम्मान की जीत’, भाजपा की ऐतिहासिक विक्ट्री…

सुप्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने बंगाल में भाजपा की जीत को महिलाओं और पूरे बंगाल की जीत बताया है।

बंगाल में भाजपा की जबरदस्त जीत पर देश की सुप्रसिद्ध लेखिका, उपन्यासकार, स्तंभकार और पूर्व मॉडल शोभा डे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, बंगाल में लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। यह सिर्फ भाजपा की जीत नहीं है, बल्कि यह पूरे बंगाल की जीत है। यहां के महिलाओं की जीत है।

उन्होंने आगे ममता बनर्जी की हार पर कहा, उनको बंगाल की महिलाओं ने हार का स्वाद चखाया है। उनको यहां की महिलाओं से कोई लेना देना नहीं था। उनके सम्मान से लेकर सुरक्षा तक एक भी मुद्दा उनके लिए जरूरी नहीं था। इस लापरवाही और गलत शासन का नतीजा उनको देखने को मिला है।

बंगाल में कमल खिलते ही लोगों में खुशी की लहर :

शोभा डे बंगाल में कमल के खिलते ही लोगों में खुशी की लहर है। उम्मीद है कि, आने वाले दिनों में भाजपा बंगाल की कमान किसी अच्छे लीडर को देगी; इससे बंगाल में विकास देखने को मिलेगा। इस समय के बाद से अब लोगों को पता है कि, उनकी बात सुनी जाएगी। यहां किसी एक व्यक्ति की सरकार नहीं चलेगी। अब से लोगों की सरकार चलेगी।

बता दें कि, शोभा डे भारतीय अंग्रेजी साहित्य और पत्रकारिता जगत में उनके साहसी, बेबाक और अक्सर विवादित लेखन के लिए जाना जाती है। 7 जनवरी 1948 को जन्मी शोभा डे ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने पत्रकारिता की ओर रुख कर लिया। 1970 के दशक में उन्होंने ‘स्टारडस्ट’, ‘सोसाइटी’ और ‘सेलिब्रिटी’ जैसी पत्रिकाओं की शुरुआत और संपादन किया, जिसने भारतीय मनोरंजन पत्रकारिता का स्वरूप बदल दिया।

उन्हें “भारत की जैकी कॉलिन्स” भी कहा जाता है क्योंकि उनके उपन्यासों, जैसे ‘सोशलइट इवनिंग्स’ और ‘स्टारी नाइट्स’ में शहरी उच्च वर्ग की जीवनशैली, मानवीय रिश्तों की जटिलताओं का खुलकर चित्रण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button