Delhi NCRNational

दिल्ली के भारत मंडपम में 10 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय ‘आहार मेला’, खाद्य उद्योग को मिलेगा बड़ा मंच

नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 10 मार्च से अंतरराष्ट्रीय स्तर का ‘आहार मेला’ शुरू होने जा रहा है। यह मेला खाद्य और कृषि उत्पादों से जुड़े उद्योगों के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है, जहां देश-विदेश की कई कंपनियां अपने उत्पाद और तकनीक प्रदर्शित करेंगी।

इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। आयोजन के दौरान खाद्य प्रसंस्करण, कृषि उत्पाद, पैकेजिंग, होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर से जुड़े कई प्रमुख ब्रांड और कंपनियां हिस्सा लेंगी।

‘आहार मेला’ भारत के सबसे बड़े फूड और हॉस्पिटैलिटी इवेंट्स में से एक माना जाता है। इसमें भारतीय कंपनियों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक भी शामिल होते हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कारोबार बढ़ाने, नए बाजार तलाशने और वैश्विक साझेदारी बनाने के अवसर मिलते हैं।

आयोजकों के मुताबिक, इस मेले में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, कृषि उत्पादों, होटल और कैटरिंग सेक्टर से जुड़े हजारों कारोबारी और विशेषज्ञ भाग लेंगे। साथ ही नई तकनीक, आधुनिक पैकेजिंग और फूड इनोवेशन से जुड़े कई नए उत्पाद भी यहां देखने को मिलेंगे।

रिपोर्ट : रुपाली भंडारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button