Breaking

धामी सरकार की आज अहम कैबिनेट बैठक, आपदा प्रबंधन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज दोपहर 12:30 बजे सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित होगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने और महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आपदा प्रबंधन को लेकर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा महिला शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

बैठक के एजेंडे में कृषि और औद्योगिक विकास से संबंधित कई प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं। राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए नीतिगत प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश की इस कैबिनेट बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसले राज्य की विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button