
येलो आर्मी ने KKR को 32 रनों के रौदकर पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग
14 अप्रैल चन्नई के मैदान में खेला गया इस सीजन का 22 वां मुकाबला चन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच जिसमे चन्नई ने 32 रनों से जीत हासिल की। कोलकत्ता ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरी ओर से बल्लेबाजी करने आयी चेन्नई ने 5 विकेट खोकर और सेमसन और ब्रेविस की पारी ने कोलकत्ता के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में कोलकत्ता ने 7 विकेट पर 160 रन ही बना पायी।
यह जीत चन्नई के लिए संजीवनी के समान है, जबकि रहाणे की कप्तानी में कोलकत्ता लगातार हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। CSK अब अंकतालिका में मजबूती से आगे बढ़ रही है, जबकि KKR का प्लेऑफ की राह में टिके रहना मुश्किल हो गया है।
चेन्नई की बल्लेबाजी में संजू सेमसन ने अच्छी शुरुआत की जिसमे उन्होंने 48 रनो की पारी खेली, वही 41 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वही दूसरी पारी में कोलकत्ता ने बैटिंग करने आयी जिसमे रमनदीप सिंह ने 35 रन बनाये, वही रोमन पॉवेल ने 31 रन बनाये, इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। चेन्नई की और से नूर अहमद ने 4 ओवर में 21रन देकर 3 अहम विकेट निकाले। और अंत में कोलकत्ता 32 रनों से हार गयी।
KKR की हार का सिलसिला
इस हार के बाद KKR की टीम की परेशानी बढ़ गयी है, क्यूंकि यह उनकी लगातार चौथी हार है, और अब तक टीम जीत का खाता नहीं खेल पायी है।
नजर वाले मुकाबले पर जो रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा।


