
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की अभेद्य घेराबंदी ने ईरान के समुद्री व्यापार की सांसें रोक दी हैं, इस बीच अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित चीनी तेल टैंकर रिच स्टारी ने अमेरिका नाकाबंदी को चकमा देकर निकलने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी नौसेना की सख्ती के आगे उसे घुटने टेकने पड़े , शिपिंग डेटा के मुताबिक, खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश करने वाला यह जहाज बुधवार को वापस होर्मुज की ओर लौटने पर मजबूर हो गया।
अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी इस कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया की नाकाबंदी के पहले 24 घंटों के भीतर एक भी जहाज अमेरिका घेरे को पार नहीं कर सका, मंगलवार 14 अप्रैल को जब इस ब्लोकेड का पहला दिन था, तब रिच स्टारी उन आठ जहाजों में शामिल था, जो इस रास्ते को US पार करने की जुगत में थे।
इस माल को संयुक्त अरब अमीरात के हमरिया बंदरगाह से लोड किया गया था.
केवल यही नहीं ओमान की खाड़ी में स्थित ईरानी बंदरगाह चाबराह से निकलने की कोशिश कर रहे दो अन्य तेल टेंकरों को भी अमेरिकी विध्वंसक जहाजों ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिका की ओर से प्रतिबंधित एक और विशालकाय जहाज एलिसिया बुधवार, 15 अप्रैल को होर्मुज के रास्ते खाड़ी में प्रवेश कर रहा है, यह खाली टेंकर है जो 20 लाख बैरल तेल ले जाने की छमता रखता है, हालाँकि, यह ईरान है बल्कि इराक से तेल लोड करनेजा रहा है।
अमेरिका ने क्या कहा?
US CENTCOM कमांड एडमिरल ब्रेड कपूर ने कहा, ईरानी पोर्ट्स पर पूरी तरह से ब्लॉकेड लगा दिया गया है, क्यूंकि U.S सेना मिडिल ईस्ट में समुद्री बढ़त बनाये हुए है, अनुमान है कि ईरान की 90%इकॉनमी समुद्र के रास्ते ईरान में आने-जाने वाले इकोनॉमिक ट्रेड को पूरी तरह से रोक दिया है।



