चीन के हुनान प्रांत के लियुआंग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। चीन के प्रांत के लियुआंग शहर में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।
यह हादसा हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी के प्लांट में हुआ। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
हादसे में जान-माल की क्षति
दुर्घटना में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। 51 लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि उनके वाइटल साइन स्थिर हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय अधिकारियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय कर दिया। एक टास्क फोर्स गठित की गई और बचाव-राहत कार्यों के लिए 1,500 से अधिक कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। अब तक घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने लापरवाही के आरोप में आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में इनकी लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
धमाका बारूद (गनपाउडर) के दो गोदामों के निकट हुआ था। किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए बचाव दलों ने आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। घटनास्थल के चारों ओर एक बफर जोन भी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- चीन की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 26 लोगों की मौत, 61 से ज्यादा घायल पुलिस की कार्रवाई