National

तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री: 8 वादे और बदल गया गेम, कैसे थलापति ने TVK को बनाया असली किंग…

विजय के 11 चुनावी वादों और उनकी लोकप्रियता ने TVK को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनाया है।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है, लेकिन रुझानों में विजय की TVK अभी भी बहुमत के आंकड़े से दूर है।

तमिलनाडु चुनाव में TVK को 100 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। राज्य की जनता ने एक्टर से राजनेता बने विजय पर पूरा भरोसा जताया है। इसी भरोसे के चलते विजय ‘तमिलनाडु के नायक’ के रूप में सामने आए हैं।

विजय के 11 वादों ने दिलाई जीत तमिलनाडु में विजय की जीत का सबसे बड़ा कारण केवल उनका लोकप्रिय चेहरा नहीं, बल्कि उनकी पार्टी TVK के वो आठ वादे हैं, जिसने विजय को ‘फिल्मों के एक्टर’ से ‘तमिलनाडु का डायरेक्टर’ बना दिया है।विजय के 11 वादों ने दिलाई जीत

तमिलनाडु में विजय की जीत का सबसे बड़ा कारण केवल उनका लोकप्रिय चेहरा नहीं, बल्कि उनकी पार्टी TVK के वो आठ वादे हैं, जिसने विजय को ‘फिल्मों के एक्टर’ से ‘तमिलनाडु का डायरेक्टर’ बना दिया है।महिलाओं के हर महीने 2,500 रुपये की सहायता राशि देने का वादा।

गरीब परिवारों की महिलाओं की शादी के लिए पार्टी ने 8 ग्राम सोना और अच्छी क्वालिटी की सिल्क साड़ी देने का वादा।

बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने 3,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का वादा।बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का वादा।

हर घर तक 100 प्रतिशत पाइप से पीने का पानी पहुंचाने का वादा।200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा।

हर साल 6 मुफ्त LPG सिलिंडर देने का वादा।5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के कृषि सहकारी फसल ऋण को पूरी तरह माफ करने का वादा।

महिला स्वयं सहायता समूह के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा।

ग्रेजुएट धारकों को 4,000 रुपये भत्ता और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपये भत्ता देने का वादा।

विजय ने बनाए नए सिद्धांतराज्य के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, विजय ने TVK के चुनावी घोषणापत्र को जारी करने के दौरान कहा था कि यह दस्तावेज तिरुवल्लुवर के तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ के सिद्धांतों पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button