Uttarakhand

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर…

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूरी जी ने अपने पूरे जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।


मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय सेना से लेकर राजनीति तक खंडूरी जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया। उनके में प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की।

ईमानदारी बनी पहचान
राजनीति में अक्सर समझौते के दौर के बीच खंडूरी अपनी साफ सुथरी छवि के कारण अलग पहचान रखते थे। उत्तराखंड में अफसरशाही पर नियंत्रण, पारदर्शिता और विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर उनका रवैया बेहद कठोर माना जाता था। उनके विरोधी भी उनकी व्यक्तिगत ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सके।

मुख्यमंत्री ने दी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार और समर्थनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button