National

‘चतुर’ तो सोनम वांगचुक के समर्थन में आए, पर ‘रैंचो’ पर क्यों भड़के फैंस? ‘3 इडियट्स’ और जंतर-मंतर का ये नया कनेक्शन जानिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लद्दाख के मशहूर पर्यावरणविद् और शिक्षाविद सोनम वांगचुक का अनशन लगातार जारी है। उनकी बिगड़ती सेहत के बीच अब इस आंदोलन में बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) का बेहद दिलचस्प और जज्बाती मोड़ सामने आया है।

दरअसल, फिल्म में ‘चतुर रामलिंगम’ (साइलेन्सर) का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य खुलकर सोनम वांगचुक के समर्थन में आ गए हैं। लेकिन ‘चतुर’ के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर सुपरस्टार आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं।

क्यों फूटा आमिर खान पर फैंस का गुस्सा?
हम सब जानते हैं कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान का किरदार ‘फुंसुक वांगडू’ असल जिंदगी में सोनम वांगचुक से ही प्रेरित था। फिल्म ने वांगचुक के आविष्कारों और उनकी सोच को दुनिया के सामने बेहद खूबसूरती से पेश किया था।

‘चतुर’ ने निभाई दोस्ती, ‘रैंचो’ चुप क्यों?

ओमी वैद्य ने एक भावुक वीडियो जारी कर कहा, “मैं नहीं चाहता कि हमारे ‘फुंसुक वांगडू’ को कुछ भी हो। कृपया सोनम वांगचुक की स्थिति पर ध्यान दें।” चतुर के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस आमिर खान से सवाल पूछ रहे हैं कि जिस शख्स की जिंदगी पर फिल्म बनाकर उन्होंने करोड़ों कमाए और वाहवाही लूटी, आज जब वही शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, तो असली ‘रैंचो’ (आमिर खान) चुप क्यों हैं?

जंतर-मंतर पर हालात बेहद चिंताजनक
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में सोनम वांगचुक की सेहत पल-पल गिरती जा रही है।

तेजी से घट रहा वजन: अनशन के कारण वांगचुक का वजन अब तक 8.2 किलोग्राम कम हो चुका है।

ग्लूकोज का खतरनाक स्तर: डॉक्टरों के मुताबिक उनका ब्लड ग्लूकोज लेवल गिरकर 67 तक पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक है।

क्या है मांग?
यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर हो रही है। प्रदर्शनकारी इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button