Sports

IPL हाईलाइट्स: DC ने LSG को 6 विकेटों से हराया, समीर रिजवी ने खेली आतिशी पारी…..

समीर रिज़वी के दम पर DELHI CAPITALS ने जीता इस आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल: 1 अप्रैल बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया इस आईपीएल सीजन का पांचवा मैच DC और LSG के बीच हुआ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने 6 विकेट से जीत हासिल की, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम ने 18 .4 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर दिल्ली के सामने 141 रनों का लक्ष्य रखा, वही दूसरी पारी में बैटिंग करने आई दिल्ली के मध्य क्रम के बल्लेबाज़ समीर रिजवी ने 47 गेंदों मे 70 रनों की शानदार नाबाद पारी ने दिल्ली को 142 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की, जबकि लुंगी एनगीडि व टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी की।दिल्ली ने शुरुआत में विकेट जरूर गवाए, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज समीर रिजवी और स्टब्स की 119 रनों की साझेदारी ने टीम को एक सम्मानजनक स्थिति पर पहुँचाया, लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव ने दिल्ली के 2 महत्वपूर्ण विकेट जरूर निकाले लेकिन अंत मे रिज़वी ने जीत दिलाई।

LSG की बैटिंग:
लखनऊ की बैटिंग कुछ खास नजर नहीं आयी, लेकिन लखनऊ की ओर से 35 रनों की पारी
मिचेल मार्श ने व 36 रनों की पारी अब्दुल समद ने खेली।
DC की बैटिंग:
दिल्ली की बैटिंग शुरुआत में नहीं दिखी, लेकिन दिल्ली की ओर से 70 रनों की पारी
रिज़वी ने खेली और इनका साथ दिया स्टब्स ने, जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली।
LSG की प्लेइंग 11:
एडन मारर्कम, मिचेल मार्श, निकोलस पुरन, ऋषभ पंत (कप्तान /WK ), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी,मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्त्जे, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी।
DC की प्लेइंग 11:
केएल राहुल(WK ), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल,(कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगीडि, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार,
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिज़वी, दुषमंथ चमीरा, करुण नायर।नजर डालते हैं आज के मुकाबले पर, जो ईडन गार्डन्स, कोलकत्ता के मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच 7:30 बजे से खेला जायेगा, जो पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना कर चुकी है।

पिच की बात करें तो यह बैटिंग-फ्रेंडली व स्पॉट पिच के साथ-साथ आउटफील्ड भी तेज़ है, जिससे बड़े स्कोर बनते हैं। और बल्लेबाजों का स्वर्ग भी माना जाता है। हालाँकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button