Sports

IPL 2026 HIGHLIGHTS: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत

रवि विश्नोई की फिरकी से उलझी गुजरात टाइटंस, मैच का टर्निंग पॉइंट रहा विश्नोई की घातक गेंदबाजी।

शनिवार 4 अप्रैल नरेंद्र मोदी स्टडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 9वाँ मुकाबला खेला गया, जिसमे राजस्थान ने 6 रनों से जीत दर्ज की। रवि विश्नोई की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। साँस रोक देने वाले इस मुकाबले में राजस्थान ने 6 रनों से जीत हासिल की है। गुजरात के लिए इस आईपीएल 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, और गुजरात के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा, ध्रुव जुरेल की शानदार पारी ने व यशस्वी जायसवाल की पारी ने राजस्थान के स्कोर बोर्ड को बढ़ाने में मदद की।
दूसरी पारी में बैटिंग करने आये गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन की पारी से गुजरात को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन अंत में रवि विश्नाई, तुषार देशपांडे व जोफ्रा आर्चर की पारी के लास्ट ओवर की गेंदबाजी ने राजस्थान को अंत में जीत की ओर दिशा दिखाई।

राजस्थान की बल्लेबाजी
पहली पारी में राजस्थान की बल्लेबाजी में राजस्थान ने 210 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमे 75 रनों की शानदार पारी खेली वही 55 रनों की पारी यशस्वी जायसवाल ने खेली व 24 रनों की पारी राशीद खान ने खेली। वहीं गेंदबाजी में रवि विश्नोई ने 4 विकेटों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने पकड़ बना दी।

गुजरात की बल्लेबाजी
गुजरात की बल्लेबाजी शुरुआत में काफी अच्छी नजर आयी, जिसमे 73 रनों की पारी साई सुदर्शन ने खेली लेकिन अंत में आते आते गुजरात के बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों के सामने घुटने तक दिए। हालाँकि गेंदबाजी में 2 विकेट कगिसो रबाड़ा ने लिए।

मुख्य बिंदु: राजस्थान की मजबूत शुरुआत, जिसमे यशस्वी जायसवाल व ध्रुव जुरेल की साझेदारी ने राजस्थान को बड़ा स्कोर को खड़ा करने में मदद मिली। व गुजरात के शीर्ष क्रम का संघर्ष, सुभमन गिल की जगह, कुमार कुशाग्र व साई सुदर्शन ने अच्छी साझेदारी की, रवि विश्नोई के चार विकेट की मदद राजस्थान को जीत की ओर लेकर गई, जो मैच का टर्निंग पॉइंट भी बना। साई सुदर्शन की शानदार पारी ने जीत की ओर पहुंचाने की कोशिश, व आखिरी ओवर में तुषार व आर्चर की कसी हुई गेंदबाजी।

नजर डालते हैं आज के मुकाबले पर जो सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हैदराबाद के स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button