
शनिवार को हरिद्वार के रानीखेत कोतवाली इलाके कोतवाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने
पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले एक युवती के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फ़ोन छीन लिया,और फरार हो गया लेकिन कुछ ही समय बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
युवती से विवाद और धमकी
पुलिस के अनुसार, युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद क्षेत्र की रहने वाली है और जमालपुर स्थित राम वाटिका में रहकर स्थानीय फैक्ट्री में काम करती है।
युवती की शिकायत के मुताबिक, उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा अचानक जमालपुर चौक के पास मिला और उससे विवाद करने लगा। आरोप है की युवक ने मारपीट की, बल्कि मोबाइल छिना और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस की तत्परता और लोकेशन ट्रेस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रीय हो गयी। युवक के मोबाइल नम्बर के आधार पर उसकी लोकेशन
ट्रेस किया गय। पुलिस टीम उसका पीछा करते हुए बहादराबाद चैत्र में इंडियंस बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची।
खाली मैदान में मिला शव :
पुलिस को प्लांट के पास एक खाली मैदान में युवक का शव मिला। प्रारंभिक जांचमें सामने आया है कि युवक ने अवैध पिस्टल से अपनी गोली कनपटी पर मारकर आत्महत्या कर ली।
मौके से पुलिस ने हथियार बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का क्या बयान रहा :
नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया की मामले की हार एंगल से गहन जाँच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि युवती, धमकी और आत्महत्या के बीच के संबंधों की जाँच की जा रही है। साथ
ही यह भी पता लगाया जा रहा है की युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया।
एकतरफा भावनाओ का खतरनाक अंजाम
यह घटना दर्शाती है कि आवेग और एकतरफा भावनाओ में लिया गया फैसला कितना खतरनाक हो सकता है और हिंशक व्यवहार के परिणाम कितने भयावह हो सकते है।



