Uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रिजल्ट में बेटियों का दबदबा कायम..

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित होते ही पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी। हाईस्कूल में 92.10% और इंटरमीडिएट में 85.11% छात्र-छात्राएं सफल रहे।

हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (Class 10) हाईस्कूल में कुल 1,12,266 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 छात्र पास हुए और कुल रिजल्ट 92.10% रहा।

बालक पास प्रतिशत: 88.03%

बालिका पास प्रतिशत: 96.07% पिछले साल से 1.33% सुधार

टॉपर्स: अक्षत गोपाल (रामनगर) – 491/500 (98.20%) ईशांत कोठारी (उत्तरकाशी) – 490/500 भूमिका पंत (नैनीताल) – 490/500 योगेश जोशी (बागेश्वर) – 489/500

इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (Class 12) इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 शामिल हुए। 85,499 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा।

बालक पास प्रतिशत: 81.93% बालिका पास प्रतिशत: 88.09% पिछले साल से 1.88% सुधार

टॉपर्स: गीतिका पंथ (बागेश्वर) – 490/500 सुषिला मेहंदी (ऊधम सिंह नगर) – 490/500आर्यन (ऋषिकेश) – 489/500 वंशिका (हरिद्वार) – 485/500

मुख्य बातें

छात्राओं ने दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया मेरिट सूची में हाईस्कूल में 207 और इंटर में 105 छात्रों ने जगह बनाईशिक्षा स्तर में लगातार सुधार देखने को मिला

शिक्षा मंत्री का बयान: धन सिंह रावत ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button