
नरेंद्र मोदी ने बुधवार हरदोई पहुंचकर प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में मेरठ से प्रयागराज के लिए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेसवे के जरिए अब मेरठ से प्रयागराज केवल 6 घंटे में पहुंचा जाएगा। ये एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा है। ये देश का लंबा एक्सप्रेसवे है।
पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इससे मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर अब सिर्फ 6 घंटे का रह जाएगा। यह एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों को जोड़ता है और इसमें वायुसेना के विमानों के लिए शाहजहांपुर में एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। बरेका गेस्ट हाउस से मंदिर तक के 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जनता ने पुष्प वर्मा कर उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर के द्वार पर बटुकों ने शंखनाद और परिसर में डमरू वादन से उनका अभिनंदन किया।
गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हो गया है। अब हरदोई जिले की सीमा से निकलने वाले हाईवे व एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए फोरलेन बनाने की कवायद रफ्तार पकड़ेगी। इससे सीतापुर और कन्नौज जिले के लोग भी आसानी से इन चौड़ी सड़कों पर सफर करके गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे विकास की नई लाइफलाइन बनेगा। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के एक छोर से तो जोड़ता ही है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है सपा ने संशोधन बिल के खिलाफ वोट किया सपा ने यूपी को गाली देकर पॉलिटिक्स करने वाली परियों के सुर में और मिलाए। सपा कभी नहीं सुधर सकती। पीएम मोदी ने कहा पुरानी सरकार में हरदोई और उन्नाव जैसे जिलों में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की कल्पना हो सकती थी क्या? हमारी हरदोई से एक्सप्रेसवे गुजरेगी यह कोई नहीं सोच सकता था केवल भाजपा सरकार में संभव है।
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेसवे का नाम गंगा मां के नाम पर रखा है। इसमें विकास का हमारा विजन भी लगता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे की बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार का विजन है कि इस गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से आगे बढाकर हरिद्वार तक जोड़ा जाएगा इसके साथ ही से फर्रुखाबाद से लिंक किया जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी उस कालकांड के दौरान इस पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और इस समय सीमा के अंदर पूरा करने का विजन प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को दिया था, आज हम पूरे देश में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, यह हमारे आवागमन को सरल बना रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था को भी नहीं ऊंचाई प्रदान कर रहा है।



