Uttarakhand

केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, इस खास प्रोजेक्ट का करेंगे हवाई दौरा…

उद्योगपति गौतम अडानी ने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद वे प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे करने की योजना बना रहे हैं, जो यात्रा और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है।

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।

अदाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं की व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई।

दर्शन के बाद उन्होंने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे करने की योजना बनाई है। यह परियोजना यात्रा को आसान बनाने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम मानी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button