
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया है जिसमें तृणमूल और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर का संकेत मिला था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस मां-माटी मानुष की सरकार बनाएगी।
उनकी यह प्रक्रिया तब आई जब कई चुनाव विश्लेषकों ने ऐसे अनुमान जारी किया जिसमें सत्ताधारी तृणमूल और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने का संकेत मिला दोनों चरणों में मतदान संपन्न हो गया। जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को सभी 294 सीटों पर 90% से अधिक की रिकॉर्ड वोटिंग हुई।
एग्जिट पोल के नतीजे को किया खारिज
ममता बनर्जी ने गुरुवार को एग्जिट पोल के नतीजे को खारिज कर दिया और कहा कि यह आंकड़े टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए थे ममता ने कहा कि चुनाव के बाद अनुमान मनगढ़ंत थे साथ यह भी कहा कि एग्जिट पोल भाजपा के दफ्तर से आए थे।
226 सीट जीतेगी तृणमूल
बंगाल की मुख्यमंत्री ने X पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौजूदा सरकार के प्रति पूरा भरोसा जताया उन्होंने यह भी कहा तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सिम जीतेगी जो उनकी पिछली 215 सीटों की संख्या से कहीं अधिक ज्यादा होगी।
उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से पहरा देने पर आग्रह करते हुए कहा जरूरत पड़ने पर मैं खुद ईवीएम की रखवाली करूंगी।



