
ऑस्ट्रियाई पर्यटक चियारा का भारतीय रेलवे में 17 से अधिक यात्राओं का अनुभव वायरल हो रहा है। उन्होंने स्लीपर क्लास में हनुमान चालीसा का पाठ किया और सह-यात्रियों से मिले स्नेह की सराहना की।
भारतीय रेलवे लाखों लोगों की जीवनरेखा है, लेकिन अक्सर विदेशी पर्यटकों के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव के रूप में पेश किया जाता है। बुकिंग से लेकर बोर्डिंग तक विदेशियों को ट्रेन से यात्रा करते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस बीच एक ऑस्ट्रियाई पर्यटक की कहानी ने इन सभी रूढ़ियों को धराशायी कर दिया है। सोशल मीडिया वायरल हो रहे एक वीडियो में स्लीपर क्लास में भारतीय महिलाओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा जा रहा है।
17 भारतीय ट्रेनों की यात्रा कर चुकी है चियारादरअसल, भारत में 17 से अधिक ट्रेन यात्राएं करने वाली ऑस्ट्रियाई महिला चियारा का कहना है कि जहां उन्हें ट्रेन में यत्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर आशंकाएं थीं, वहीं वास्तविकता में उन्हें सह-यात्रियों से केवल स्नेह और भोजन मिला। उन्होंने बताया कि 17 ट्रेनों की यात्रा के दौरान मुझे एक भी बुरा अनुभव नहीं हुआ है।
हालांकि, वह अपने पति के साथ यात्रा करने के सुरक्षात्मक “बबल” को स्वीकार करती है, लेकिन उनका अनुभव पश्चिमी पर्यटकों को अक्सर बेची जाने वाली रूढ़ियों को चुनौती देता है।



