Uttarakhand

धाम में संदिग्ध युवक के पास ‘बंदूक’ मिलने से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

धाम में संदिग्ध युवक से ‘बंदूक’ मिलने की खबर
उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध युवक के पास से बंदूक जैसी वस्तु मिलने की सूचना सामने आई। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं।

टेंट संचालक की सतर्कता से खुला मामला
सूत्रों के अनुसार, रायबरेली निवासी एक युवक धाम में दर्शन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक टेंट संचालक को उसके सामान पर शक हुआ। कपड़े में लिपटी वस्तु को देखने पर मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद तुरंत पुलिस और एलआईयू को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस का दावा: ‘खिलौना बंदूक’ और मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक
मामले पर केदारनाथ के सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि 6 मई की शाम सघन चेकिंग अभियान के दौरान युवक के पास से एक बंदूक और धारदार हथियार बरामद किए गए।
हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में बंदूक खिलौना निकली और युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
इसके साथ ही बिना वैध आईडी के उसे टेंट में ठहराने वाले संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस पूरे मामले ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं:

यदि टेंट संचालक की सूचना पर कार्रवाई हुई, तो इसे सघन चेकिंग की सफलता क्यों बताया जा रहा है?

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद युवक बंदूक जैसी वस्तु लेकर धाम तक कैसे पहुंचा?

श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी सबसे बड़ी चिंता
यह मामला सिर्फ एक संदिग्ध युवक तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ा है जो रोजाना केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और और अधिक सख्ती की मांग करती है


केदारनाथ जैसे अत्यंत संवेदनशील और धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना सुरक्षा तंत्र के लिए चेतावनी है। प्रशासन को न केवल जांच को पारदर्शी बनाना होगा, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button