
उत्तराखंड के मशहूर हास्य कलाकार स्वर्गीय घनानंद 'घनाना भाई' की 73वीं जयंती के मौके पर देहरादून में संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम (हरिद्वार बाईपास) में 'लोक हास्य दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य के मशहूर हास्य कलाकार स्वर्गीय घनानंद 'घनाना भाई' की 73वीं जयंती/स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी... शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि घनाना भाई उत्तराखंड की अनमोल धरोहर थे। उन्होंने पौड़ी, गढ़वाल और पूरे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को हर व्यक्ति तक पहुँचाने का शानदार काम किया। हर उम्र के लोग उनके चुटकुलों और कॉमेडी एक्टिंग को बहुत पसंद करते थे। डॉ. रावत ने 'घनाना भाई फाउंडेशन' और उनके तीनों बेटों की तारीफ़ की और कहा कि वे उनकी विरासत को बहुत अच्छे से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपनी, शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की ओर से फाउंडेशन को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।