World

अपने घर लौटे सकेंगे अरब मुल्क में फंसे लोग, ईरान ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए खोला एयरस्पेस…

ईरान ने अपने एयरस्पेस आंशिक रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दिया, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी अलग दिख रही है। फ्लाइट्स अब भी ईरान से दूरी बनाकर लम्बा रास्ता चुन रही हैं, वहीं होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने के बाद यहां से जहाजों का काफिला गुजरने लगा है।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने शनिवार को अपने एयरस्पेस को आंशिक रूप से खेलते हुए अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों को सीमित राहत दी है, ईरान के सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, देश के पूर्वी हिस्से का एयरस्पेस अब ट्रांजिट फ्लाइट्स के लिए खोल दिया गया है , साथ ही कुछ एयरपोर्ट्स को भी स्थानीय समयनुसार सुबह 7 बजे से दोबारा ऑपरेशन की इजाजत दे दी गयी है।

हालाँकि, इस एलान के कई घंटे बाद जमीनी स्थिति में बड़ा बदलाव नजर नहीं आया, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ाने अब भी ईरान के ऊपर से गुजरने से बच रही हैं, और लम्बा डिटुर लेकर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच रही हैं, इससे साफ है कि एयरस्पेस खुलने के बावजूद एयरलाइन्स अभी पूरी तरह भरोषा नहीं जता पा रही है।

एयरस्पेस खोलने का फैसला एक सकारात्मक संकेत जरूर है, लेकिन मौजूदा हालत में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. यही वजह है कि एयरलाइन्स जोखिम लेने से बच रही हैं और वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल कर रही है, भले ही इससे समय और ईंधन दोनों की लागत बढ़ रही हो.

होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बांये रखना चाहता है ईरान
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को भी कमर्शियल जहाजों के पूरी तरह खोलने का दावा कीया है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से होती है , हालाँकि इस फैसले को लेकर भी अनिश्चितता बानी हुई है.

समझौता होने तक ब्लॉकेड जारी रखेगा अमेरिका
वही, अमेरिका ने अपना रूख सख्त बनाये रखा है, राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है कि अमेरिकी नौसेना की तरफ से लगाया गया ब्लॉकेड तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान के साथ कोई ठोस समझौता नहीं हो जाता, खासकर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर, लेकिन आसमान अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि क्या अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से ईरान के ऊपर से सामान्य रूप से गुजरना शुरू करती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button